राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

श्योपुर: चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का टेस्टिंग कार्य जारी

06 अगस्त 2026, श्योपुरश्योपुर: चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का टेस्टिंग कार्य जारी – चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत कमांड क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन का टेस्टिंग कार्य गत 27 जुलाई से किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री चैतन्य चौहान ने बताया कि परियोजना अंतर्गत जीएम-1, जीएम-2 एवं जीएम-3 में जल प्रवाहित कर पूर्व में किये गये सुधार कार्यो की टेस्टिंग की जा रही है तथा संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा लीकेज पाये जाने पर तत्काल सुधार की प्रक्रिया की जा रही है।

कार्यपालन यंत्री श्री चौहान ने कमांड क्षेत्र के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि परियोजना अंतर्गत सिंचाई कनेक्शन के लिए पाइप लाइन में लगाये गये एयरवॉल एवं ओएमएस बॉक्स को सुरक्षित रखने में सहयोग करें तथा पाईपलाइन आदि उपकरणों की देखरेख के प्रति सचेत रहते हुए, परियोजना के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करें, उन्होंने अनुरोध किया है कि परियोजना अंतर्गत डाली गई पाइप लाइन के समीप ट्यूबवेल खनन न  किए   जाएं , खेतो में स्वयं की पाइप लाइन डालते समय परियोजना की पाइप लाइन को क्षति न पहुंचे, इसका ध्यान रखा  जाए एवं ओएमएस बॉक्स से निकले आउटलेट के माध्यम से ही पानी लिया  जाए। , बॉक्स को खोले नहीं। उन्होंने बताया कि उक्त परियोजना के माध्यम से किसानों को रबी फसलों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur