श्योपुर: समर्थन मूल्य पर चने का उपार्जन 30 मार्च से
19 मार्च 2026, श्योपुर: श्योपुर: समर्थन मूल्य पर चने का उपार्जन 30 मार्च से – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी का कार्य 30 मार्च से 28 मई 2026 की अवधि तक किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा उपार्जन कार्य के लिए जिला एवं उप खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय उपार्जन समिति में उप संचालक कृषि सदस्य-सचिव होंगे, जबकि एलडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी समिति श्योपुर तथा एनसीसीएफ के प्रतिनिधि समिति में सदस्य के रूप में शामिल किये गये है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर के लिए उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समितियां भी गठित की गई है। संबंधित अनुभाग के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समितियों में एसडीओ कृषि उप संभाग श्योपुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्योपुर, कराहल, विजयपुर, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्योपुर, कराहल, विजयपुर, गोदाम प्रभारी एमपी मार्कफेड श्योपुर, बडौदा, विजयपुर, सचिव कृषि उपज मंडी श्योपुर, बड़ौदा, विजयपुर तथा एसएडीओ श्योपुर, कराहल, विजयपुर अपने-अपने अनुभाग की समितियों में सदस्य रहेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

