राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु किसानों को जागरूक करें – कलेक्टर रायसेन

24 मार्च 2026, रायसेननरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु किसानों को जागरूक करें – कलेक्टर रायसेन – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन, विभागीय कार्यो और योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति, जल गंगा संवर्धन अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन  निराकरण में रायसेन जिले के पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जो सीएम हेल्पलाइन शेष रह गई है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने हेतु किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट के हार्वेस्टर संचालित होने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जे फार्म एप पर सुपर सीडर, हैप्पी सीडर के पंजीयन में वृद्धि करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता, जिला सहकारी बैंक, लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements