सीहोर: मत्स्य पालन के लिए दो जलाशयों के पट्टे हेतु आवेदन आमंत्रित
20 जुलाई 2026, सीहोर: सीहोर: मत्स्य पालन के लिए दो जलाशयों के पट्टे हेतु आवेदन आमंत्रित – सीहोर जनपद पंचायत द्वारा मत्स्य पालन एवं मत्स्याखेट के लिए दो सिंचाई जलाशयों के पट्टे आवंटन हेतु इच्छुक पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार श्यामपुर तहसील के सातनवाड़ी सिंचाई जलाशय तथा सीहोर तहसील के लसूड़िया परिहार सिंचाई तालाब का पट्टा 10 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा। यह अवधि तभी मान्य होगी जब प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी अनुमति दी गई हो।
सीहोर जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल ने बताया कि पट्टे के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार पंजीकृत स्थानीय मछुआ सहकारी समितियां, स्थानीय मछुआ समूह तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 29 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक जनपद पंचायत सीहोर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पट्टों का आवंटन शासन द्वारा निर्धारित नियमों, शर्तों एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

