पोकरण में ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक
04 जून 2026, पोकरण: पोकरण में ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक – राजस्थान के पोकरण स्थित खेतासर गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र, पोकरण द्वारा “खेत बचाओ अभियान” विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद ने किसानों को बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 1 से 30 जून तक चलने वाला “खेत बचाओ अभियान” सभी जिलों एवं गांवों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें कृषि वैज्ञानिक मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
अभियान के दौरान किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
जल संरक्षण की तकनीकों को अपनाने की सलाह
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कीम जैसे खेतों में मेड़बंदी, समतलीकरण, वर्षा जल संचयन, फार्म पॉण्ड, डिग्गी, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी तकनीकों का लाभ लेवे।
इसके अतिरिक्त एकीकृत कीट प्रबंधन, जैव कीटनाशकों के उपयोग, फसल चक्र अपनाने तथा फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया। ग्राविस जैसलमेर प्रतिनिधि श्रीमती सोनू कँवर ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे वर्षा जल संरक्षण को सामुदायिक अभियान के रूप में अपनाएं तथा अपने गांव को जल समृद्ध एवं जल-स्मार्ट बनाने में योगदान दें।
पशुपालन और आहार प्रबंधन की दी जानकारी
पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास ढाका ने कहा की युवाओं के लिए भारत सरकार की भेड़ व बकरी पालन की फ्लैगशिप योजनाओं का केवीके पर प्रशिक्षण लेकर व्यवसाय शुरू करना चाहिये, खेजड़ी की नर्सरी लगा कर आय का स्रोत साबित हो सकता है तथा बकरियों का गर्मियों में देखभाल, इनमे होने वाली बीमारियों एवं इनके आहार प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मिट्टी एवं जल संरक्षण के उपाय अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेठू सिंह भाटी व अन्य महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

