राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा कृषि उपज मंडी को बनाया जाएगा ए-ग्रेड, 15.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

09 नवंबर 2024, भोपाल: रीवा कृषि उपज मंडी को बनाया जाएगा ए-ग्रेड, 15.64 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन – मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कृषि उपज मंडी को ए-ग्रेड मंडी के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की है। रीवा मंडी को आदर्श मंडी बनाने के लिए 15.64 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके तहत मंडी में आधुनिक सुविधाएं और सुव्यवस्थित संरचनाएं तैयार की जाएंगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

श्री शुक्ल ने बताया कि रीवा जिले में कृषि उत्पादन में वृद्धि हो रही है, और आगामी वर्षों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इससे मंडी में फसलों की आवक भी बढ़ेगी, जिससे इसे ए-ग्रेड मंडी का दर्जा मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सभी विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे करें।

प्रथम चरण के तहत मंडी में हाई राइज शेड, जल निकासी, वाहन पार्किंग, कंक्रीट सड़क, मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण, गोदाम, रेस्टहाउस और सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, और स्थानीय किसान व व्यापारी भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement