राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा कलेक्टर ने दो धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

18 दिसंबर 2024, रीवा: रीवा कलेक्टर ने दो धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण – जिले भर में 92 खरीदी केन्द्रों में निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रायपुर कर्चुलियान तहसील में खरीदी केन्द्र में माँ भगवती वेयरहाउस अमिलिया तथा माँ गायत्री वेयरहाउस महसुआ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि स्लॉट बुक करने वाले किसानों से समय पर खरीदी करें। खरीदे गए धान को वेयरहाउस में व्यवस्थित रूप से स्टेग बनाकर रखें। किसानों को उपार्जित धान का समय पर भुगतान कराएं। जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक अधीनस्थ सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में राशि उपलब्ध करा दें जिससे किसानों को भुगतान प्राप्त करने में किसी तरह की कठिनाई न हो।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि उपार्जन के लिए धान साफ करके तथा सुखाकर लाएं। खरीदी केन्द्र में निर्धारित मात्रा में ही धान दें। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। दोनों खरीदी केन्द्रों में उपस्थित किसानों से धान का उपार्जन करके वेयरहाउस में भण्डारण किया जा रहा था। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी, जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, सहायक आपूर्ति अधिकारी सुभाष द्विवेदी तथा किसान उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement