Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए राहत: ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर मिला फसल ऋण, बिना आर्थिक चिंता के होगी खेती  

03 जुलाई 2026, जयपुर: किसानों के लिए राहत: ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर मिला फसल ऋण, बिना आर्थिक चिंता के होगी खेती – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बन रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत खाजूवाला उपखंड की ग्राम पंचायत खारवाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान बरकत अली पुत्र आशिक अली को मौके पर ही फसल ऋण स्वीकृत हुआ।

शिविर में आवेदन करते ही मिला फसल ऋण

बरकत अली ने आगामी कृषि सीजन के लिए फसल ऋण प्राप्त करने हेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समय पर ऋण नहीं मिलने के कारण बीज, खाद और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था, जिससे खेती प्रभावित होने की आशंका थी।

दस्तावेजों की जांच के बाद तुरंत मिली मंजूरी

शिविर में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग की टीम ने आवेदन का तत्काल परीक्षण किया। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर सभी औपचारिकताएं शिविर स्थल पर ही पूरी की गईं। पात्रता की पुष्टि होते ही फसल ऋण स्वीकृत कर दिया गया और किसान को तत्काल लाभ मिल गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ऋण समय पर मिलने से बरकत अली अब बिना किसी आर्थिक बाधा के खेती की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन तथा शिविर में मौजूद अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिलने से समय, धन और श्रम—तीनों की बचत हुई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture