Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी: 16.95 लाख किसानों से 93 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, 20,753 करोड़ का भुगतान

12 जनवरी 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी: 16.95 लाख किसानों से 93 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, 20,753 करोड़ का भुगतान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर 2025 से शुरू हुआ धान खरीदी महाअभियान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। राज्य में अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है। किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा समर्थन मूल्य के तहत लगभग 20 हजार 753 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई है।

सरकार की इस त्वरित और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से न केवल किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिली है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार मिला है। समय पर भुगतान से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी भी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। राज्य सरकार की यह पहल किसान-हितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है।

प्रदेशभर में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और निगरानी युक्त बनाया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वास्तविक किसानों को ही लाभ मिले और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा

धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीयन, डिजिटल तौल और सीधे बैंक खाते में भुगतान पर आधारित है। शासन की इस व्यवस्था ने फर्जी प्रविष्टियों और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई है। किसान अब बिना किसी परेशानी के निर्धारित केंद्रों पर अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरल टोकन व्यवस्था से मिली राहत

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने टोकन प्रणाली को और सरल बनाया है। खाद्य विभाग के अनुसार अब टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को लंबी प्रतीक्षा और अनावश्यक दौड़ से राहत मिली है।

जिलों में तेज गति से हुई धान खरीदी

खरीदी के आंकड़े बताते हैं कि महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाठापारा, बालोद, रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जैसे प्रमुख जिलों में तेजी से धान उपार्जन हुआ है। वहीं बस्तर संभाग और अन्य आदिवासी जिलों में भी धान खरीदी लगातार बढ़ रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बनी धान खरीदी

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली आज केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि किसान सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर पात्र किसान को समय पर, पूरा और पारदर्शी लाभ मिले – यही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture