राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तुलाई अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी

05 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद की तुलाई अवधि 10 फरवरी तक बढ़ी – प्रधान कार्यालय राजफेड जयपुर द्वारा समर्थन मूल्य खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दलहन-तिलहन (मूंगफली, सोयाबीन एवं उड़द) की खरीद के लिए जिन किसानों को 20 दिसंबर 2025 के बाद कृषि जिंस तुलाई हेतु तिथि आवंटित की गई थी, लेकिन वे निर्धारित 10 दिवस की अवधि में तुलाई नहीं करवा सके थे, उनकी तुलाई की अवधि पहले 25 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी।

इसके पश्चात भी जिन किसानों की जिंस तुलाई नहीं हो सकी थी, उनके लिए अब यह अवधि पुनः बढ़ाकर 10 फरवरी 2026 तक कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा सभी वंचित किसानों से अपील की गई है कि वे 10 फरवरी, 2026 तक अपने संबंधित क्रय केन्द्रों पर उपस्थित होकर अपनी कृषि जिंस की अनिवार्य रूप से तुलाई करवाएं, ताकि वे समर्थन मूल्य योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement