Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान कृषि विभाग भर्ती: 771 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर से प्रक्रिया होगी शुरू

26 अगस्त 2026, जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग भर्ती: 771 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर से प्रक्रिया होगी शुरू – राजस्थान कृषि विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सहायक कृषि अभियंता एवं कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) पदों के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया गया है। विभाग के अनुसार सहायक कृषि अभियंता के 729 एवं कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि रसायन) के 42 कुल 771 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाएगा। अभ्यर्थियों का पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन कार्य 02 सितम्बर से 10 सितम्बर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन कॉन्फ्रेंस हॉल, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में किए जाएंगे। पात्रता जांच के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आरक्षण संबंधी दस्तावेजों, अनुभव प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो) सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा।

पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भर्ती से संबंधित आगामी कार्रवाई निर्धारित नियमों एवं प्रचलित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमानुसार आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत कार्यक्रम—

पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, अभ्यर्थियों की सूची तथा प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in पर जाकर निर्धारित कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture