रायपुर: चालू रबी सीजन में 18.60 लाख हेक्टेयर में हुई फसल बोनी, किसानों को 1026 करोड़ का ऋण वितरित
03 अप्रैल 2026, रायपुर: रायपुर: चालू रबी सीजन में 18.60 लाख हेक्टेयर में हुई फसल बोनी, किसानों को 1026 करोड़ का ऋण वितरित – छत्तीसगढ़ में 18.60 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी का 97 प्रतिशत है। खरीफ सीजन की तरह रबी सीजन के लिए भी राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण का भी प्रावधान किया गया है। अब तक किसानों को रबी फसल के लिए लगभग 1026 करोड़ रूपए की ऋण राशि प्रदाय किया जा चुका है।
रबी फसल के लिए इस वर्ष एक लाख 29 हजार 717 क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक एक लाख 18 हजार 592 क्विंटल बीज का भण्डारण कर एक लाख 11 हजार 827 क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 94 प्रतिशत है।
इसी प्रकार रबी फसल के लिए राज्य में 5.68 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 12.11 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कर 4.63 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया गया है, जो कुल भण्डारण का 38 प्रतिशत है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

