राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर-घाटीगांव-भितरवार में बारिश ओलावृष्टि; फसलों को नुकसान नहीं, प्रशासन ने गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण

23 मार्च 2026, ग्वालियरग्वालियर-घाटीगांव-भितरवार में बारिश ओलावृष्टि; फसलों को नुकसान नहीं, प्रशासन ने गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण – मध्यप्रदेश ग्वालियर जिले में गत रात तेज हवा और बरसात के साथ छोटे आकार में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राजस्व अमले को तत्काल प्रभावित ग्रामों में भेजा। राजस्व अमले द्वारा भ्रमण कर प्रारंभिक आंकलन में बताया गया है कि जिले में तेज हवा और बरसात के साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्र में चने के बराबर ओले गिरे हैं, जिससे फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया है कि घाटीगांव एवं भितरवार ब्लॉक के कुछ गाँवों में तेज हवा और बरसात के साथ छोटे आकार के ओले गिरने की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अन्य अधिकारियों को प्रभावित ग्रामों में भेजा गया। राजस्व अमले द्वारा प्रभावित गाँवों का भ्रमण एवं किसानों से चर्चा के उपरांत बताया गया है कि छोटे एवं कम मात्रा में ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुँचा है।

किसानों द्वारा भी राजस्व अमले को बताया गया है कि गत रात तेज हवा और बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे हैं लेकिन फसलों को उससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश पर राजस्व अमला प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements