Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत रोग प्रबंधन अपनाकर करें केला फसल की सुरक्षा

10 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: एकीकृत रोग प्रबंधन अपनाकर करें केला फसल की सुरक्षा – बुरहानपुर जिले में केला फसल पर सीएमवी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। फसल भ्रमण के साथ-साथ संगोष्ठियां आयोजित कर कृषकों को बचाव एवं प्रबंधन के संबंध में आवश्यक सलाह तथा जानकारी प्रदान  की जा रही है।

उद्यानिकी  विभाग के अधिकारियों द्वारा वैज्ञानिकों के साथ मिलकर क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में पौध प्रदाय कंपनी जैन  इरिगेशन  जलगांव से डॉ.के.बी पाटील, राईज एन साईन कंपनी के प्रतिनिधि,  उद्यानिकी उपसंचालक श्री राजू बड़वाया ने संयुक्त रूप से ग्राम नसीराबाद बसाड़, पांतोडा आदि सीएमवी वायरस से प्रभावित प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया। ग्राम नसीराबाद में आयोजित  संगोष्ठी  के माध्यम से किसानों को सलाह दी गई कि रोग ग्रसित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर  देवें , खेत के अंदर साफ-सफाई रखें, केला पौधों में पोषक तत्व प्रबंधन पर विशेष ध्यान  देवें । रस  चूसक  कीट के बचाव हेतु नीले-पीले रंग के  स्टीक ट्रेप लगाने की समझाईश दी गई। किसानों से सीएमवी वायरस के नियंत्रण के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा भी की गई। किसानों से कहा गया कि, एकीकृत रोग प्रबंधन अपनाकर फसलों की सुरक्षा की जा सकती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com