राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्णा जिले में 2669.35  मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

किसानों को किया 5.81 करोड़ का भुगतान

04 जून 2026, पांढुर्णापांढुर्णा जिले में 2669.35  मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में पांढुर्णा जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 06 पंजीयन केन्द्र बनाये गये थे, जिनके माध्यम से 864 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों के गेहूं विक्रय के लिए जिले में 03 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये थे। इनमें 02 केन्द्र पांढुर्णा के शासकीय गोदाम मोरडोंगरी एवं नांदनवाडी में तथा 01 केन्द्र सौंसर कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित किया गया। तीनों केंद्रों में कुल 506 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये गये थे।

शासन द्वारा निर्धारित खरीदी की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तक जिले के 441 किसानों ने अपने गेहूं का विक्रय किया। जिले में कुल 2669.35  मीट्रिक  टन गेहूं की खरीदी की गई है। उपार्जित गेहूं के विरुद्ध परिवहन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। उपार्जन कार्य के साथ-साथ किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूर्ण की गई है। अभी तक किसानों को कुल 5 करोड़ 81 लाख 5 हजार 306 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय पर उनकी उपज का मूल्य प्राप्त हुआ है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements