पांढुर्ना के नरेंद्र ठाकरे राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित
07 अप्रैल 2026, (उमेश खोड़े , कृषक जगत): पांढुर्ना के नरेंद्र ठाकरे राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित – जिला पांढुर्ना के छोटे से ग्राम बोरगांव तिगांव के उन्नतशील किसान श्री नरेंद्र ठाकरे को कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री नरेंद्र ठाकरे ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की नई मिसाल कायम की है। कृषि विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के आधार पर श्री ठाकरे 5 एकड़ खेती में प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं। इनके पास देशी गाय, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, जीवामृत यूनिट आदि उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर श्री ठाकरे ने अपनी खेती में आने वाली लागत को कम किया है और साथ ही अधिक उत्पादन भी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें विदेश भ्रमण का अवसर भी मिला, जिसमें उन्होंने ब्राजील, नीदरलैंड आदि देशों का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों का अध्ययन किया।
आज श्री नरेंद्र ठाकरे पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अधिकांश किसान उनसे प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहे हैं और उनके मार्गदर्शन से अपनी खेती को उन्नत बना रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

