राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में ‘ई-विकास प्रणाली’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

06 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर में ‘ई-विकास प्रणाली’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – कृषक कल्याण वर्ष अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश की कृषि व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 1 अप्रैल 2026 से “ई-विकास प्रणाली” के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था को प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन  किया गया।

प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा ने कृषि एवं उद्यान विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक, पटवारी, पंचायतों के समस्त सचिव, रोजगार सहायक को आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण स्तर पर किसानों की सहायता करने, अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं एग्री स्टीक आईडी तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि उर्वरक वितरण प्रणाली का लाभ प्रत्येक कृषक तक समय पर एवं पारदर्शी रूप से ई-विकास प्रणाली द्वारा टोकन जनरेट कर विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरक प्राप्त किया जा सके।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने उपस्थित जनों को ई-विकास एवं उर्वरक वितरण प्रणाली की समस्त प्रक्रियाओं, पंजीयन, टोकन जनरेट, एग्री स्टीक आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ ही बताया गया कि ई-विकास प्रणाली अन्तर्गत किसानों को उर्वरक समय पर प्राप्त होगा, पारदर्शिता, लाईन एवं प्रतिक्षा, भीड़ से राहत, सही मात्रा में उर्वरक की प्राप्ति होगी। प्रशिक्षण में उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर.चौहान, तहसीलदार श्री प्रवीण सिंह ओहरिया, प्रभारी डीएमओ श्री इंगले, शासकीय एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी, ग्राम सचिव सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements