राज्य कृषि समाचार (State News)

अब खाद लेने में नहीं होगी परेशानी, ई-विकास प्रणाली से वितरण आसान; हजारों किसानों को मिला लाभ

25 दिसंबर 2025, भोपाल: अब खाद लेने में नहीं होगी परेशानी, ई-विकास प्रणाली से वितरण आसान; हजारों किसानों को मिला लाभ – किसानों को उर्वरक प्राप्ति में पारदर्शिता और सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से शिवपुरी जिले में ई-विकास प्रणाली का प्रभावी रूप से संचालन किया जा रहा है। इस ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से खाद वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को अब खाद के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।

उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जिले के 9,179 किसान ई-विकास प्रणाली से जुड़ चुके हैं, जिनमें से 7,657 किसानों को कुल 2,625 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस प्रणाली से खाद वितरण में न केवल पारदर्शिता आई है, बल्कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक भी उपलब्ध हो रहा है।

ऑनलाइन पंजीयन से आसान हुई प्रक्रिया

ई-विकास प्रणाली के तहत किसान ऑनलाइन पंजीयन कर अपनी भूमि के रकबे के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता और असुविधा को समाप्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है। अब किसानों को लंबी कतारों या बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

पोर्टल पर पंजीयन कराना जरूरी

कृषि विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे https://etoken.mpkrishi.org/ पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें उनकी निर्धारित भूमि के रकबे के अनुसार उर्वरक समय पर मिल सके।

जिन किसानों का संपूर्ण रकबा या खसरा पंजीयन के दौरान पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर आवश्यक सुधार करवा सकते हैं। इससे उनका खसरा एग्रीस्टैक पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज हो जाएगा और खाद वितरण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements