राज्य कृषि समाचार (State News)

एन एफ एल ने विक्रेताओं को बताएं विपणन तरीके

17 फरवरी 2026, शिवपुरी ( कृषक जगत): एन एफ एल ने विक्रेताओं को बताएं विपणन तरीके – नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एन एफ एल) के क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यक्रम में एन एफ एल के आंचलिक प्रबंधक श्री जी आर शर्मा,राज्य प्रबंधक म प्र श्री एम एल चौधरी , कृषि विज्ञान केंद्र के श्री एम के भार्गव , श्री विजय प्रताप सिंह , सीए श्री आशीष गोयल मौजूद थे ।

क्षैत्रीय अधिकारी श्री के एम पाठक ने एन एफ एल की प्रगति, विपणन पर विक्रेताओं के निरंतर सहयोग की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी गुना श्री अम्बालाल गहलोत ने किया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रभारी शिवपुरी श्री मनीष मीणा जिला प्रभारी ग्वालियर श्री मनोज कुमार (लेखा पर्यवेक्षक) द्वारा संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements