राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम: धार में 15 मई तक चलेगा गौ-भैंस का निशुल्क FMD टीकाकरण अभियान  

04 अप्रैल 2026, भोपाल: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम: धार में 15 मई तक चलेगा गौ-भैंस का निशुल्क FMD टीकाकरण अभियान – भारत सरकार – पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त गौ/भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका एवं मुंहपका (FMD) रोग की रोकथाम के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 01 अप्रैल से 15 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।                  

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, गोसेवक, मैत्री एवं संबंधित अमले द्वारा घर-घर एवं संस्था स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। जिला अंतर्गत समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं में टीका द्रव्य की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।                  

 उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. जी.एस. सोलंकी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे 6 माह से अधिक आयु के अपने सभी गौ/भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि थ्डक् एक विषाणुजनित एवं अत्यंत घातक रोग है, जिससे पशुओं के मुंह एवं खुरों में छाले-घाव हो जाते हैं, दुग्ध उत्पादन में भारी कमी आती है तथा कार्यशील बैलों की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक हानि होती है।  टीकाकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर सकते हैं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements