राज्य कृषि समाचार (State News)

लैब रिपोर्ट में अमानक पाए गए सरसों बीज, मुरैना कलेक्टर के निर्देश पर 4 फर्मों के क्रय-विक्रय पर लगा प्रतिबंध  

31 जनवरी 2026, मुरैना: लैब रिपोर्ट में अमानक पाए गए सरसों बीज, मुरैना कलेक्टर के निर्देश पर 4 फर्मों के क्रय-विक्रय पर लगा प्रतिबंध – मध्यप्रदेश के मुरैना जिले कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में एवं उप संचालक कृषि   अनंत सडै़या के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले में विक्रय किए जा रहे सरसों के बीजों के नमूने संकलित किए गए थे। संकलित नमूनों को परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया, जहां जांच के दौरान संबंधित सरसों बीजों का अंकुरण प्रतिशत अमानक पाया गया।

प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार मैसर्स कैलादेवी बीज भंडार, खार नाला सबलगढ़ का सरसों बीज 66 प्रतिशत, मैसर्स जय मां बहरारा बीज भंडार, कैलारस का सरसों बीज 72 प्रतिशत, मैसर्स जय बजरंग बिल्डिंग मटेरियल खाद बीज भंडार का सरसों बीज 74 प्रतिशत तथा मैसर्स बाबा कृषि सेवा केन्द्र, जौरा का सरसों बीज 63 प्रतिशत अंकुरण पाया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।  

अमानक पाए जाने के कारण उक्त चारों फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिले की सीमा में इनके द्वारा बीजों के क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे मान्यता प्राप्त विक्रेताओं से ही प्रमाणित बीज क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित कृषि कार्यालय में सूचना दें, जिससे किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराया जा सके और फसल उत्पादन प्रभावित न हो। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement