Mp Weather Update: छिंदवाड़ा-सिवनी-पांढुर्ना में ऑरेंज अलर्ट जारी, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोकेदार हवाएं
01 अप्रैल 2026, भोपाल: Mp Weather Update: छिंदवाड़ा-सिवनी-पांढुर्ना में ऑरेंज अलर्ट जारी, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोकेदार हवाएं – भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार, मध्यप्रदेश के कई संभागों में पिछले 24 घंटों में मौसम में बदलाव देखा गया। भोपाल, रीवा, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। तापमान में सबसे अधिक बदलाव जबलपुर संभाग में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान में 2.2⁰C की गिरावट आई। वहीं, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 1.8⁰C तक अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.6⁰C तक गिरावट आई, जबकि शहडोल में सामान्य से 4.1⁰C तक अधिक तापमान रहा।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.3⁰C नर्मदापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6⁰C रायसेन में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय परिसंचरण मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम को प्रभावित कर सकते हैं।
सबसे गर्म और ठंडे जिले
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान का रुझान इस प्रकार रहा:
सबसे गर्म जिले (अधिकतम तापमान)
नमदमपुरम में अधिकतम तापमान 40.3⁰C दर्ज किया गया, इसके बाद खजुराहो (छतरपुर) 39.2⁰C, विदिशा/राजगढ़/रतलाम/नौगांव 39.0⁰C, बैरिसया (भोपाल) 38.5⁰C और दमोह 38.4⁰C तक पहुंचा।
सबसे ठंडे जिले (न्यूनतम तापमान)
रायसेन में न्यूनतम तापमान 14.6⁰C रहा, राजगढ़ 17.0⁰C, पचमढ़ी (नमदमपुरम) 17.8⁰C, मलाजखंड (बालाघाट) 18.8⁰C और करौंदा (कटनी) 18.9⁰C दर्ज किया गया।
वर्षा और हवा की स्थिति
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में प्रमुख वर्षा रिकॉर्ड हुई है। चिनौर में 22.4 मिमी, डबरा 20.2 मिमी, लहार 8.0 मिमी, राजगढ़ 5.2 मिमी और सोंवढ़ा 5.0 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं और झंझावात का प्रभाव कई जिलों में रहा। IMD के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के तहत 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना में झंझावात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, येलो अलर्ट के अंतर्गत 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और बड़वानी, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बताई गई है। इसके अलावा, कई जिलों में ओलावृष्टि और बौछारें भी होने की संभावना है, इसलिए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सिनोप्टिक परिस्थितियां
मौसम की वर्तमान सिनोप्टिक स्थिति के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊंचाई पर परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही, समुद्र तल से ऊपरी वायुमंडल में 50°E देशांतर से 40°N अंश तक एक टफ सर्कुलेशन फैला हुआ है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी भारत में 12.6 किमी ऊँचाई पर 185 किमी/घंटा की गति से उप-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। आगामी 7 अप्रैल 2026 से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अस्थिर मौसम की संभावना है।
किसानों के लिए मौसम सलाह
– इस अवधि में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव से बचें।
-बेल वाली और संवेदनशील फसलों को सहारा/ट्रसिंग दें।
-कटाई किए गए उत्पाद को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें।
-खेतों में जल निकासी सुनिश्चित करें ताकि जलभराव न हो।
-संवेदनशील फसलों को पॉलीथिन या नेट से ढकें।
-तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान पशुओं को सुरक्षित आश्रय में रखें।
-बिजली कड़कने पर खुले खेतों में चराई से बचें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

