मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

MP-Rajasthan Mustard Mandi Rate: राजस्थान में ₹ 6,401 और एमपी में ₹ 6,200 तक पहुंचे सरसों के दाम, देखें आज के ताजा भाव

03 मार्च 2026, नई दिल्ली: MP-Rajasthan Mustard Mandi Rate: राजस्थान में ₹ 6,401 और एमपी में ₹ 6,200 तक पहुंचे सरसों के दाम, देखें आज के ताजा भाव – कृषि विपणन की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet पर जारी 3 मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में सरसों के दाम 4,400 रुपये से लेकर 6,401 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश में शिवपुरी के बराड़ एपीएमसी में 6,200 रुपये प्रति क्विंटल का उच्चतम भाव दर्ज किया गया। श्योपुर के विजयपुर में 6,140 रुपये तक अधिकतम भाव रहा, जबकि श्योपुरकलां में 6,100 रुपये का भाव दर्ज हुआ।

सतना और राजगढ़ (सारंगपुर) में क्रमशः 6,000 और 5,925 रुपये के भाव रहे। सिवनी में 5,350 रुपये तथा टीकमगढ़ (खरगापुर) में 5,900 रुपये तक के दाम मिले। राजस्थान की मंडियों में टोंक जिले के देवली एपीएमसी में अधिकतम 6,401 रुपये का प्रदेश में सबसे ऊंचा भाव दर्ज किया गया, हालांकि यहां न्यूनतम भाव 4,400 रुपये रहा। अलवर (गोविंदगढ़) में 6,224 रुपये तक भाव पहुंचे।

झालावाड़ (खानपुर) में 6,149 रुपये, बारां (अटरू) में 6,040 रुपये तथा बारां (अंता) में 5,969 रुपये के अधिकतम भाव दर्ज किए गए। आवक के लिहाज से देवली (105 मीट्रिक टन), अटरू (56.8), गोविंदगढ़ (50.1) और खरगापुर (17.65) में किसानों की सक्रियता अधिक रही। कुल मिलाकर 3 मार्च को सरसों का दाम मजबूत बना रहा और कई मंडियों में 6 हजार रुपये से ऊपर के भाव किसानों को मिले, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।  

मध्य प्रदेश-राजस्थान की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव 

राज्यजिलामंडीन्यूनतम भावअधिकतम भावमॉडल भावआवक (मी.टन)
मध्य प्रदेशराजगढ़सारंगपुर एपीएमसी5,9255,9255,9251.85
मध्य प्रदेशसतनासतना एपीएमसी6,0006,0006,0002.5
मध्य प्रदेशसिवनीसिवनी एपीएमसी5,3005,3505,3507.45
मध्य प्रदेशश्योपुरश्योपुरकलां एपीएमसी6,1006,1006,1003.26
मध्य प्रदेशश्योपुरविजयपुर एपीएमसी6,0006,1406,10015.1
मध्य प्रदेशशिवपुरीबैराड़ एपीएमसी6,2006,2006,2002.28
मध्य प्रदेशटीकमगढ़खरगापुर एपीएमसी5,6005,9005,90017.65
राजस्थानअलवरगोविंदगढ़ एपीएमसी5,3406,2245,85050.1
राजस्थानबारांअंता एपीएमसी5,7935,9695,8812
राजस्थानबारांअटरू एपीएमसी5,6306,0405,83556.8
राजस्थानडीगसीकरी एपीएमसी5,3805,8505,60026
राजस्थानझालावाड़खानपुर एपीएमसी5,5006,1496,14910
राजस्थानटोंकदेवली एपीएमसी4,4006,4015,401105

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements