मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

MP प्याज मंडी रेट: किसानों को 200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले दाम, जानें 10 मार्च के ताजा भाव

10 मार्च 2026, नई दिल्ली: MP प्याज मंडी रेट: किसानों को 200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले दाम, जानें 10 मार्च के ताजा भाव – मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के दामों में आज 10 मार्च 2026 को बड़ा अंतर देखने को मिला है।  Agmarknet से प्राप्त ताज आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की प्रमुख मंडियों में आज किसानों 200 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिलें। प्रदेश की मंडियों में अगर बेहतर कीमत की बात करें तो बुरहानपुर मंडी में प्याज का अधिकतम भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जबकि मॉडल रेट करीब 1200 रुपये रहा। वहीं बड़वानी जिले की सेंधवा मंडी में किसानों को 900 से 1400 रुपये के बीच भाव मिले और औसत कीमत करीब 1100 रुपये प्रति क्विंटल रही। छतरपुर मंडी में प्याज का भाव स्थिर रहा और किसानों को लगभग 1300 रुपये प्रति क्विंटल का दाम मिला।

इंदौर जिले की मंडियों में भी अच्छे भाव देखने को मिले। इंदौर एपीएमसी में प्याज का अधिकतम रेट 1057 रुपये रहा, जबकि सांवर मंडी में 600 से 1400 रुपये तक कीमत दर्ज की गई और मॉडल रेट करीब 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। रीवा मंडी में प्याज की सबसे ज्यादा आवक दर्ज की गई, जहां करीब 146 क्विंटल प्याज आया और किसानों को लगभग 1000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला।

वहीं कुछ मंडियों में कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं। देवास मंडी में न्यूनतम भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, हालांकि अधिकतम भाव 1200 रुपये तक पहुंचा। खंडवा मंडी में प्याज 400 से 1000 रुपये के बीच बिका और औसत रेट करीब 650 रुपये रहा। सागर मंडी में प्याज का भाव 700 से 1000 रुपये के बीच रहा और मॉडल प्राइस करीब 800 रुपये दर्ज किया गया।

शाजापुर मंडी में कीमतें अपेक्षाकृत कम रहीं, जहां प्याज का न्यूनतम भाव 329 रुपये और अधिकतम लगभग 567 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं मंदसौर मंडी में प्याज का भाव लगभग 660 रुपये प्रति क्विंटल रहा, हालांकि वहां आवक काफी कम दर्ज की गई।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में प्याज के ताजा भाव  

जिलामंडीन्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)मॉडल मूल्य (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
बड़वानीसेंधवा (F&V) APMC900140011001
बुरहानपुरबुरहानपुर (F&V) APMC500150012005.6
छतरपुरछतरपुर (F&V) APMC1300130013001.2
देवासदेवास (F&V) APMC20012007803.5
इंदौरइंदौर APMC532105710577.31
इंदौरसान्वर (F&V) APMC600140011000.4
खंडवाखंडवा (F&V) APMC40010006505
मंदसौरमंदसौर APMC6606606600.11
रीवारीवा (F&V) APMC100010001000146
सागरसागर (F&V) APMC700100080027.5
शाजापुरशाजापुर APMC3295675677.44
शाजापुरशाजापुर APMC561.81561.81561.8110.64

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements