राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिला पशु कल्याण समिति एवं डिजिटल पशुधन मिशन समिति की बैठक आयोजित

21 मार्च 2026, झाबुआझाबुआ जिला पशु कल्याण समिति एवं डिजिटल पशुधन मिशन समिति की बैठक आयोजित – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला पशु कल्याण समिति एवं डिजिटल पशुधन मिशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा जिले के पशु चिकित्सालय एवं औषधालयों को बैसिक साम्रगी टेबल, कुर्सी, स्टेशनरी टेगिंग, मशीन माइक्रोस्कोप मरम्मत कार्य पशु कल्याण समिति से करवाने के निर्देश एवं जिन-जिन संस्थाओं में शौचालय निर्माण नहीं है उनका तत्काल पीडब्ल्यूडी (PWD) से निर्माण कार्य पशु कल्याण समिति के माध्यम से करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी शासकीय संस्थाओं को प्राथमिक आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

डिजिटल पशुधन मिशन समिति (NDLM) की बैठक में जिले के पशुधन  आंकड़ों  एवं कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, वत्सोपादन एवं टीकाकरण को पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये जिससे  कि  किये गये कार्य में पारदर्शिता  आएगी  एवं  आंकड़ों  का  मूल्यांकन  एवं सत्यापन कार्य सरल होगा। सभी पशुपालकों को कलेक्टर ने सलाह दी कि पशुपालन विभाग के सभी कार्य ऑन लाइन  किये जा रहे है। अतः पोर्टल पर इन्ट्री करने हेतु पशुपालक अपने  मोबाईल से ओटीपी देने में पशु चिकित्सा अधिकारी की मदद  करें ।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ ए एस दिवाकर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements