मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

Maize Mandi Rate: मध्यप्रदेश की मंडियो में ₹1100–₹1805 के बीच बिक रही मक्का, जानिए 15 दिसंबर के ताजा रेट

16 दिसंबर 2025, नई दिल्ली: Maize Mandi Rate: मध्यप्रदेश की मंडियो में ₹1100–₹1805 के बीच बिक रही मक्का, जानिए 15 दिसंबर के ताजा रेट – केंद्र सरकार द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2400 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कृषि विपणन सूचना नेटवर्क (Agmarknet.gov.in) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में 15 दिसंबर को मक्का की आवक तो अच्छी रही, लेकिन किसानों को MSP से काफी कम दामों पर उपज बेचने की मजबूरी बनी हुई है। कई मंडियों में मक्का के भाव ₹1500- ₹1700 के आसपास सिमटे रहे, जबकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम भाव ₹1100 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। ऐसे में लागत निकालना भी किसानों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

 MSP से काफी नीचे मंडी भाव

प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मक्का के दाम समर्थन मूल्य से 600 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक कम रहे। बड़वानी जिले की अंजड़ और सेंधवा मंडी में अधिकतम भाव ₹1805 तक पहुंचे, लेकिन औसत भाव ₹1500- ₹1700 के बीच ही रहे। वहीं छिंदवाड़ा जिले की चौरई मंडी में मक्का का न्यूनतम भाव ₹1100 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो किसानों के लिए सबसे चिंताजनक स्थिति मानी जा रही है।

 कहां ज्यादा आवक, कहां बेहतर भाव

बैतूल जिले की मुलताई मंडी में मक्का की आवक सबसे अधिक रही। यहां एक दिन में करीब 248 क्विंटल से अधिक मक्का की आवक दर्ज की गई, जहां अधिकतम भाव ₹1721 और मॉडल भाव ₹1700 प्रति क्विंटल रहा।

वहीं अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा) और सेंधवा (बड़वानी) मंडियों में भी अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिले, लेकिन MSP से अब भी काफी नीचे रहे। दूसरी ओर बुरहानपुर और चौरई मंडी में मक्का के भाव सबसे कम रहे, जिससे छोटे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।

15 दिसंबर: मध्य प्रदेश मक्का मंडी रेट 

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
बड़वानीअंजड़ मंडी1550155015508
बड़वानीअंजड़ मंडी14001610150051.68
बड़वानीसेंधवा मंडी15601805168531.72
बड़वानीसेंधवा मंडी1575176017609.32
बैतूलबैतूल मंडी15501550155024.5
बैतूलबैतूल मंडी15501550155013
बैतूलबैतूल मंडी15001500150077.28
बैतूलभैंसदेही मंडी14501510151050
बैतूलमुलताई मंडी158017211700248.6
बैतूलमुलताई मंडी16001675167550.2
बुरहानपुरबुरहानपुर मंडी12001205120531
छतरपुरबकस्वाहा मंडी15781578157812.5
छिंदवाड़ाअमरवाड़ा मंडी16051725170091.3
छिंदवाड़ाअमरवाड़ा मंडी17001700170011.5
छिंदवाड़ाचौरई मंडी11001200120020
छिंदवाड़ापांढुर्ना मंडी16501670167015.65
दमोहजवेरा मंडी15501600160021.5
दमोहजवेरा मंडी15001510150038
दमोहजवेरा मंडी15501550155022.9
देवासबागली मंडी14001492149227
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement