मध्यप्रदेश: देवास में 1 अप्रैल से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, 77 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन
16 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: देवास में 1 अप्रैल से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, 77 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन – मध्यप्रदेश के देवास जिले के आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि रबी विपणन मौसम 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर गेहूं उपार्जन का कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जायेगा। गेहूं उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार प्रातः 08 से सायं 08 बजे तक शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर किया जायेगा।
77 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन
आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए जिले के 77 हजार 334 किसानों पंजीयन कराया है। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अपनी सुविधा अनुसार गेहूं उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुक कर समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय कर शासन की योजना का लाभ प्राप्त करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





