राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: उद्यान विभाग ने लहसुन-प्याज फसलों का किया निरीक्षण, रस चूसक कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को दी सलाह

19 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: उद्यान विभाग ने लहसुन-प्याज फसलों का किया निरीक्षण, रस चूसक कीट नियंत्रण को लेकर किसानों को दी सलाह – मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला सीहोर के सहायक संचालक उद्यान द्वारा विकासखण्ड सीहोर के ग्राम झरखेड़ा में कृषक श्री रमेशचंद्र पाटीदार एवं श्री शिवप्रसाद पाटीदार के प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लहसुन एवं प्याज फसलों की स्थिति का अवलोकन कर रसचूसक कीट के नियंत्रण हेतु ईमिडाक्लोप्रिड एवं थायोमेथोक्जाम की अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी गई। साथ ही फसलों में लगने वाले अन्य कीट एवं रोगों की पहचान, रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषकों के खेतों में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली का भी निरीक्षण किया गया तथा जल संरक्षण एवं सिंचाई दक्षता बढ़ाने के लिए ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को अधिक से अधिक अपनाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement