मध्यप्रदेश: मंडला जिले में चिया खेती को बढ़ावा, 2000 एकड़ में फसल विविधीकरण का अभियान तेज
23 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: मंडला जिले में चिया खेती को बढ़ावा, 2000 एकड़ में फसल विविधीकरण का अभियान तेज – मध्यप्रदेश के मंडला जिले में चिया की खेती को बढ़ावा देने के लिए आत्मा परियोजना, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 2000 एकड़ में फसल विविधीकरण का काम किया जा रहा है। विकासखंड नारायणगंज के बम्हनी गांव के किसानों ने 10 एकड़ में चिया फसल लगायी है।
किसानों ने प्राकृतिक खेती के तहत चिया फसल में प्राकृतिक खाद का प्रयोग किया है। किसान श्री तीरथ उईके और अन्य किसानों ने मिलकर इस फसल को लगाया है। कृषि सखी श्रीमती अनीता बघेल , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री प्रीति लोवंशी, हरिओम झारिया एवं बीटीएम श्री मोहित गोल्हानी के प्रयास से किसानों ने फसल में रुचि दिखाई है।
उप संचालक कृषि अश्विनी झरिया ने बताया कि चिया एक पौष्टिक बीज है, जिसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे “सुपर फूड“ कहा जाता है। चिया की खेती के लिए हल्की ठंडी व शुष्क जलवायु उपयुक्त है।
परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती अंजू कुड़ापे ने चिया उत्पादन से किसानों के जुड़ने के विषय में बताया कि यह कम लागत वाली फसल है और एक एकड़ खेत में 4-6 क्विंटल तक उत्पादन संभव हो सकता है। बाजार में चिया बीज की कीमत 220 प्रति किलो तक होती है, यह प्राकृतिक खेती में भी उपयुक्त है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

