राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रीवा संभाग में 1 अप्रैल से होगा सरसों उपार्जन, 29004 किसानों ने कराया पंजीयन

29 मार्च 2026, रीवा: मध्यप्रदेश: रीवा संभाग में 1 अप्रैल से होगा सरसों उपार्जन, 29004 किसानों ने कराया पंजीयन – मध्यप्रदेश के रीवा संभाग में पिछले तीन वर्षों से सरसों के क्षेत्र और उत्पादन  लगातार वृद्धि हो रही है। किसान हाइब्रिड बीज का उपयोग करके अच्छी मात्रा में उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। रीवा संभाग में सरसों उपार्जन के लिए 29004 किसानों ने पंजीयन कराया है। संभाग की 11 कृषि उपज मंडियों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित दरों पर सरसों का उपार्जन किया जाएगा। सरसों उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का भी लाभ दिया जाएगा। सरसों का उपार्जन एक अप्रैल से 30 जून तक किया जाएगा। कमिश्नर बीएस जामोद ने उप संचालक मंडी को सभी कृषि उपज मंडियों में सरसों के उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में उप संचालक मण्डी ने बताया कि रीवा जिले में कृषि उपज मंडी करहिया, चाकघाट तथा बैकुंठपुर में सरसों की खरीद की जाएगी। मैहर जिले में रामनगर, अमरपाटन तथा मैहर कृषि उपज मंडी, सतना जिले में नागौद तथा सतना कृषि उपज मंडी, सीधी जिले में सीधी कृषि उपज मंडी तथा सिंगरौली जिले में सिंगरौली कृषि उपज मंडी एवं मऊगंज में मऊगंज कृषि उपज मंडी में सरसों की खरीद की जाएगी। इस वर्ष सरसों का अच्छा उत्पादन होने के कारण मंडी में अच्छी आवक हो रही है। वर्तमान में 6500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरसों किसानों से खरीदा जा रहा है। मॉडल रेट से कम कीमत पर बिक्री होने पर भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements