मध्यप्रदेश: किसान मूंग की जगह लगाएं उड़द , सरकार देगी 7800 रुपए समर्थन मूल्य
29 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: किसान मूंग की जगह लगाएं उड़द , सरकार देगी 7800 रुपए समर्थन मूल्य – मध्यप्रदेश के देवास जिले के उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने जिले के किसानों से अपील की है कि किसान भाई मूंग की जगह उड़द फसल लगाये। उन्होंने बताया कि उड़द की खेती कम लागत में अच्छी उपज और आय देने वाली फसल है।
उड़द का समर्थन मूल्य 7800 तथा सरकार द्वारा 600 रूपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसानों से नरवाई (फसल अवशेष) नहीं जलाने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी के उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है तथा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

