मनावर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का स्थान बदला
05 अगस्त 2026, धार: मनावर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का स्थान बदला – शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मनावर क्षेत्र के किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के स्थान में संशोधन किया गया है। अब मूंग खरीदी का कार्य पूर्व निर्धारित स्थान के बजाय नए केंद्र पर संचालित किया जाएगा।बहुउद्देश्यीय कृषि साख सहकारी समिति देवला द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी कृषि उपज मंडी समिति परिसर, मनावर में की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह खरीदी बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति देवला द्वारा मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ‘सारस्वत एग्रो देवला’ गोदाम पर की जा रही थी। शासन के नए दिशा-निर्देशों के तहत प्रशासनिक सुगमता और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी स्थल को परिवर्तित कर कृषि उपज मंडी समिति परिसर, मनावर में स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासन एवं संबंधित समिति द्वारा क्षेत्र के सभी संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे 03 अगस्त से अपनी उपज लेकर निर्धारित नए केंद्र यानी कृषि उपज मंडी परिसर, मनावर ही पहुँचें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

