Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

13-14-15 सितम्बर को मुलताई में होगा किसान सत्याग्रह, गांवों में पहुंचकर पर्चे बांटे गए

10 सितम्बर 2024, बेतुल: 13-14-15 सितम्बर को मुलताई में होगा किसान सत्याग्रह, गांवों में पहुंचकर पर्चे बांटे गए – किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने बताया कि लगातार वर्षा से सोयाबीन की फसल खराब होने, फसल अत्यधिक बढ़ने से फलियां कम लगने तथा कृषि में बढ़ती लागत और 12 वर्ष पूर्व के भाव पर सोयाबीन की खरीद होने से किसानों में भारी आक्रोश है। जिससे किसानों द्वारा किसान आंदोलन चलाने की संभावना दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष समिति द्वारा सोयाबीन की  8000 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद कराने तथा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर फसल बीमा का शीघ्र भुगतान कराने की मांग को लेकर एसडीएम मुलताई के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया तथा स्वयं उन्होंने बैतूल पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है।   डॉ सुनीलम ने प्रदेश के सभी किसान संगठनों से अपील की है कि वे इस मुहिम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें ताकि किसानों को फसल का उचित दाम मिल सकें।

जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के ने बताया कि सोयाबीन की खरीद 8000 रूपये प्रति क्विंटल पर करने तथा लगातार बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे करने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 से 15 सितंबर को मुलताई में किसान सत्याग्रह का आमंत्रण लेकर किसान नेता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की उपस्थिति में ग्राम परमंडल, कान्हा बघोली, बिहरगांव में किसानों की बड़ी बैठकें हुई है।   सपा जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया ने कहा  कि सोयाबीन की फसल उगाना अब घाटे का सौदा बन गया है। पहले की तुलना में सोयाबीन का उत्पादन आधे से भी कम हो गया है जबकि लागत दोगुनी हो गई है। किसान नेताओं ने गांव गांव पहुंचकर क्षेत्र के किसानों से  बड़ी संख्या में किसान सत्याग्रह में भागीदारी करने की अपील की है। आज बाडे़गांव, करपा, टेमझिरा, बरर्ई, ब्राह्मणवाड़ा, खेड़ली बाजार, बम्हनी, हरणाखेड़ी, सर्रा आदि गांवों में पहुंचकर पर्चे बांटे गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com