Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान किताब और KCC कार्ड ने आसान की खेती की राह, जशपुर के किसान सोहन सिंह बोले- कृषि कार्यों में मिली मदद

06 सितंबर 2026, भोपाल: किसान किताब और KCC कार्ड ने आसान की खेती की राह, जशपुर के किसान सोहन सिंह बोले- कृषि कार्यों में मिली मदद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को कृषि कार्यों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले में किसानों को किसान किताब और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सुविधाओं से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है।

जशपुर जिले के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान श्री सोहन सिंह को किसान किताब के साथ KCC कार्ड प्राप्त हुआ है। किसान किताब और KCC कार्ड मिलने के बाद उन्हें खेती के लिए खाद, बीज और अन्य जरूरी कृषि सामग्री खरीदने में सुविधा हो रही है। इससे कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में भी मदद मिल रही है। किसान सोहन सिंह ने किसान किताब और KCC कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि किसान किताब मिलने से खेती-किसानी से जुड़े कार्यों को पूरा करने में काफी सुविधा हुई है। उन्होंने इसे किसानों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाना अब आसान हो रहा है।

किसान किताब और KCC कार्ड की सुविधा से सोहन सिंह जैसे किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें