राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ 2026: कृषि विभाग ने तय की उर्वरकों की नई दरें, अधिक कीमत वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई

12 जून 2026, रायपुर: खरीफ 2026: कृषि विभाग ने तय की उर्वरकों की नई दरें, अधिक कीमत वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई – खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर कृषि विभाग ने विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय दर से अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  उप संचालक कृषि ने बताया कि यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है। डीएपी उर्वरक कंपनी के अनुसार अधिकतम 1350 रुपये प्रति बोरी तक उपलब्ध होगा। वहीं एनपीके 12: 32: 16 की कीमत 1190 रुपये, 20: 20: 0: 13 की 1850 रुपये और 12: 26: 26 की 1990 रुपये प्रति बोरी तय की गई है। एमओपी (पोटाश) उर्वरक 1975 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलेगा।

इसके अलावा एसएसपी पाउडर 551 रुपये, एसएसपी दानेदार 591 रुपये, जिंकटेड एसएसपी 576 रुपये तथा टीएसपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध होगा। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इफको नैनो यूरिया (500 मिलीलीटर) 225 रुपये और नैनो डीएपी (500 मिलीलीटर) 600 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने पर तत्काल नजदीकी कृषि कार्यालय में शिकायत करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements