खरगोन: सीसीआई को कपास बेचने के लिए किसान स्लॉट बुक करें
07 फरवरी 2026, खरगोन: खरगोन: सीसीआई को कपास बेचने के लिए किसान स्लॉट बुक करें – कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन द्वारा समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि भारतीय कपास निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय के लिए 09 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्लॉट बुकिंग शेष रह गई है।
मण्डी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा ने बताया कि उक्त दिनांकों में जो भी कृषक अपना कपास सीसीआई को विक्रय करना चाहता है, वह इन दिनों की साइट स्लॉट बुकिंग कर सकता है। साथ ही 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक कपास विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से खोली जाएगी।
अतः जो भी कृषक सी.सी.आई. को अपना कपास उक्त तिथियों में विक्रय करना चाहते हैं, वे स्लॉट बुकिंग कर कपास को विक्रय के लिए कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में लाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


