राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: अग्रिम खाद उठाव एवं समय पर फसल ऋण जमा करने की अपील

18 मार्च 2026, खरगोनखरगोन: अग्रिम खाद उठाव एवं समय पर फसल ऋण जमा करने की अपील – शासन की अग्रिम खाद भण्डारण योजना अंतर्गत अब तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खरगोन से संबंद्व खरगोन जिले की 128 सहकारी संस्थाओं में 41 हजार 561 मेट्रिक टन एवं बड़वानी जिले की 54 सहकारी संस्थाओं में 30 हजार 064 मेट्रिक टन खाद का भण्डारण कर लिया गया है। जिसमें से खरगोन जिले में मात्र 3 हजार 538 मेट्रिक टन तथा बड़वानी जिले में 1 हजार 147 मेंट्रिक टन खाद का किसानो के द्वारा उठाव किया गया है जो कि अत्यधिक कम है।                              

इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन की प्रबंध संचालक श्रीमति संध्या रोकडे़ द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान अपनी खरीफ फसलों के लिए लगने वाले खाद का अग्रिम भण्डारण कर लें, ताकि सीजन के समय उन्हें खाद उठाव करने में परेशानी का सामना न करना  पड़े । वर्षा प्रारंभ होते ही उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है, यदि किसानों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद संस्था से अग्रिम उठाव कर लिया जाता है, तो संस्था के गोदामो मे रिक्तता आने से संस्था द्वारा और अग्रिम भण्डारण कर लिया जाएगा, ताकि संस्था को खाद भण्डारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।  वहीं  किसानों को भी पीक सीजन में खाद आपूर्ति की समस्या भी नहीं रहेगी।

खरगोन एवं बड़वानी जिले की सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है, कि संस्था कार्य क्षेत्र के समस्त ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को अग्रिम खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि किसानों को पीक सीजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कृषि विभाग के मैदानी अमले से भी अनुरोध किया गया है कि अपने क्षेत्र के किसानों को सहकारी संस्थाओं मेे भण्डारित रासायनिक खाद के उठाव के लिए प्रेरित किया जाए।  साथ ही खरगोन  बड़वानी  जिले से संबंद्ध सहकारी समितियों के किसानों से अपील की गई है कि अपने फसल ऋण की राशि 28 मार्च 2026 के पूर्व जमा कर बाद की परेशानियों (तकनीकी समस्या) से बचे ताकि शासन की  शून्य  प्रतिशत योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, जिससे किसानों को बोवनी के समय फसलों को लगने वाले खाद उठाव में सुविधा हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements