कटनी: बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र पहुंचे प्रगतिशील किसान के खेत, आधुनिक खेती देख हुए प्रेरित
05 अप्रैल 2026, कटनी: कटनी: बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र पहुंचे प्रगतिशील किसान के खेत, आधुनिक खेती देख हुए प्रेरित – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम तेवरी में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने प्रगतिशील किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर के खेत का क्षेत्रीय भ्रमण किया।
इस दौरान छात्रों ने उन्नत कृषि पद्धतियों का अवलोकन करते हुए जैविक खाद निर्माण, पशुपालन, डेयरी उद्योग, अश्वगंधा एवं चिया सीड की खेती, विभिन्न किस्मों के आम एवं आंवला के बगीचे तथा समन्वित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि वे आधुनिक खेती और पशुपालन के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 15 से 16 लाख रुपए की आय अर्जित कर रहे हैं।
उनकी उन्नत खेती को देखकर सभी छात्र काफी प्रभावित हुए और सराहना की। उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर को पूर्व में आधुनिक खेती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह क्षेत्रीय भ्रमण ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह, नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति के सेक्टर प्रभारी रविन्द्रनाथ झारिया के मार्गदर्शन एवं परामर्शदाता विनोद सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर परामर्शदाता अवधेश बैरागी, राम सिंह पटेल, आशीष तिवारी, द्विवेंदु यादव, इन्द्रजीत सिंह, आदर्श धुर्वे, अभिलाष चक्रवर्ती, विकास असाटी सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

