राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी: नीम कोटेड यूरिया खाद की एक रैक झुकेही पहुंची

27 अगस्त 2026, कटनी: कटनी: नीम कोटेड यूरिया खाद की एक रैक झुकेही पहुंची – जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली नीम कोटेड यूरिया की एक रैक झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे जिले को 470 मीट्रिक टन यूरिया मिलेगी।

उप संचालक कृषि श्री खेलावन डेहेरिया ने बताया कि रैक से आई खाद में से बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 60 मीट्रिक टन, स्लीामनाबाद डबल लॉक केन्द्र के लिए 60 मीट्रिक टन तथा बरही डबल लॉक केन्द्र  के लिए 30 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक आवंटित की गई है। जबकि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 80 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की गई है। इसी प्रकार सीएमएस कटनी, सीएमएस उमरियापन ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस बाकल, सीएमएस स्लींमनाबाद व सीएमएस ढ़ीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है। इसके अलावा एमपी एग्रो कटनी को कुल 30 मीट्रिक टन खाद आवंटित की गई है। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

जिले के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि वे अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केवल संतुलित उर्वरकों का ही उपयोग करें। अनावश्यक खाद का प्रयोग न केवल लागत बढ़ाता है, बल्कि भूमि की  उर्वरा  शक्ति को भी नुकसान पहुँचाता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture