राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर: मशीनों की एक्ज़ीबिशन में अंतिम दिन उमड़ा जन सैलाब  

09 फरवरी 2026, इंदौर: इंदौर: मशीनों की एक्ज़ीबिशन में अंतिम दिन उमड़ा जन सैलाब – ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन” के तत्वावधान में दाल, अनाज की अति आधुनिक मशीनरी की तीन दिवसीय  एक्ज़ीबिशन ग्रेनेक्स इंडिया का आयोजन  श्री स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ,नेमावर रोड़ चौराहा बायपास, नायता  मुंडला , इंदौर में  किया गया  ।  इस एक्ज़ीबिशन के अंतिम दिन रविवार को भारी संख्या में दाल मिलर्स, ऑइल मिलर्स, और अन्य खाद्यान्न व्यापारियों का जन सैलाब उमड़ा।

उक्त  जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में दाल और सभी प्रकार की दाल, खाद्यान्नों एवं  मसालों  के प्रसंस्करण की नवीनतम एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी की मशीनरी की एक्ज़ीबिशन के इस अनूठे आयोजन में देश के विभिन्न प्रान्तों – मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, हरयाणा, केरल, उत्तरप्रदेश सहित अनेक  राज्यों से  आए दाल मिलर्स और खाद्यान्न व्यापारियो ने अपने उद्योग से संबंधित  आधुनिक मशीनों  की कार्यविधि और संचालन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन (लाइव डेमो) देखा एवं अपने उद्योग तथा व्यवसाय विस्तार के लिए कारखानों में नई टेक्नोलॉजी की मशीनों को स्थापित करने के लिए विशेष रुचि दर्शाई।

श्री  अग्रवाल ने एक्ज़ीबिशन में भाग ले रही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मशीनरी निर्माता कंपनियो और उनके उत्पादो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी | इंदौर के सांसद  श्री शंकर लालवानीजी ने पुन: एक्ज़ीबिशन में पधार कर अवलोकन किया | एक्ज़ीबिशन के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद   श्री कृष्णमुरारी मोघे एवं संस्था अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने एक्ज़ीबिशन में हिस्सा ले रही प्रतिभागी कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया एवं उद्योगों एवं व्यापार के विस्तार के लिए उनके उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।  श्री  मोघे ने  व्यापारियों  एवं एक्ज़ीबिशन के  प्रतिभागियों  को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नि:संदेह देश में दाल इंडस्ट्रीज़ और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में नई टेक्नॉलॉजी की मशीनों से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और व्यवसाय का विस्तार होगा। साथ ही नई टेक्नोलॉजी की मशीनों से देश में दाल उद्योगो में दाल की क्वालिटी में सुधार होंगे | दाल,  सरसों , धनिया, मिर्च-मसाले की बेस्ट क्वालिटी में मशीनों का बड़ा योगदान रहेगा।

इस एक्ज़ीबिशन में 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मशीनरी निर्माता कंपनियों ने भाग लिया, जिसमे प्रमुख रूप से टर्की से सेलिस कंपनी, चीन से चेन्यू ड्रायर कंपनी और कलर सोर्टेक्स मशीन की मेयर सोर्टेक्स और थायो सोर्टेक्स कंपनी, चीन से पिंगल कंपनी, कोरिया से कलर सोर्टेक्स निर्माता कंपनी, ताइवान से सनक्यू कंपनी, कनाडा की ए.जी.आई. कंपनी, इंग्लेंड की ब्यूलर कंपनी, स्पेन और टर्की से साइलोस कंपनी, टर्की से गेंहू से दलिया का निर्माण करने वाली मशीन की निर्माता कंपनी, ताइवान व चीन से आई हुई नयी तकनीक की लेब इक्विपमेंट निर्माता कंपनी के साथ ही दाल मिल प्लांट, रोलर-फ्लोअर मिल प्लांट, राइस मिल प्लांट व सभी प्लांट में उपयोगी विभिन्न मशीनरियों की देशी-विदेशी निर्माता कंपनियां इस एक्ज़ीबिशन का आकर्षण रही |

इस एक्ज़ीबिशन का मुख्य-उद्देश्य  था कि पूरे भारत में दाल, गेहूं , चावल, मसाले और सभी प्रकार के खाद्यान्न  की  क्वालिटी एवं उत्पादन को बढ़ाया जा सके, जिससे देश के दाल मिलर्स, अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के व्यवसायी और व्यापारी नई टेक्नोलॉजी की मशीनों के माध्यम से अपने कारोबार को बढ़ा सके और हमारा देश इस क्षेत्र में अग्रणी देशों  की श्रेणी में आ  जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements