राज्य कृषि समाचार (State News)

जाम सांवली में हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण

कृषि और उद्यान विभाग ने लगाए स्टॉल

01 अप्रैल 2026,  (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)जाम सांवली में हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिनों  जाम सांवली में हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया । साथ ही लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिले को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं  पांढुर्ना जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुल्हाड़े, विधायक सौसर श्री विजय रेवनाथ चौरे, विधायक  पांढुर्ना श्री निलेश पुसाराम उइके, पूर्व राज्यमंत्री नाना भाऊ मोहोड़, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को प्रदेश में “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कृषि क्षेत्र के त्वरित विकास हेतु अभियान चलाया जा रहा है। नवीन कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन तथा पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब सिंचाई के लिये रात्रि के समय खेत जाने की आवश्यकता नहीं होगी किसानों को दिन के समय बिजली देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए इसकी उत्पादन दर को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस दौरान कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग द्वारा  स्टॉल भी लगाए गए थे।  उद्यानिकी विभाग द्वारा एक जिला ,एक उत्पाद के तहत पांढुर्ना जिले के लिए चयनित संतरा फसल के पोस्टर भी लगाए गए , जिसमें जानकारी दी गई कि जिले में संतरे का रकबा 22634  हेक्टेयर हो गया है।  पीएमएफएमई योजना के तहत प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने पर लागत का 35  % या अधिकतम 10  लाख रु का अनुदान दिए जाने के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।  कार्यक्रम में कृषि विभाग से अनुविभागीय कृषि अधिकारी अर्चना डोंगरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे ,अनुविभागीय उद्यानिकी अधिकारी श्री सिद्धार्थ दुपारे ,ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री रवि कुमार एवं गार्डनर छन्नूराम उइके सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements