कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन द्वारा जल मंदिर का शुभारम्भ
03 अप्रैल 2026, इंदौर: कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन द्वारा जल मंदिर का शुभारम्भ – कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर स्थानीय दौलतगंज चौराहा पर जल मंदिर ( प्याऊ ) का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित सुलभ शर्मा (जानी गुरु) एवं श्री नारायण यादव (मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के बड़े भाई ) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयसिंह दरबार की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर किया गया।
संघ के प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि अडामा इंडिया लि के सहयोग से यह जल मंदिर शुरू किया गया है। यह जल सेवा का 23 वां वर्ष है। इस दौरान कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन के जिला अध्यक्ष श्री लेखराज खत्री, कोषाध्यक्ष श्री मोहन राचवानी, श्री योगेश खत्री, श्री धर्मेश कटारिया, श्री रसिक भाई पटेल, पत्रकार डॉ राहुल कटारिया, श्री संजय जैन खली वाला आदि उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

