राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में सरसों की भावांतर योजना में 2060 किसानों ने पंजीयन कराया, 6200 के भाव से होगी खरीदी

21 मार्च 2026, बालाघाट: बालाघाट में सरसों की भावांतर योजना में 2060 किसानों ने पंजीयन कराया, 6200 के भाव से होगी खरीदी – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में सोयाबीन की तरह सरसों की खरीदी भावांतर योजना में करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बालाघाट जिले में भी किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। भावांतर योजना में समर्थन मूल्य पर सरसों विक्रय के लिए 20 मार्च तक किसानों का पंजीयन किया जाएगा।

भावांतर योजना में सरसों विक्रय के लिए बालाघाट जिले के 2060 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। सरसों की खरीदी 6200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। सरसों विक्रय के लिए लालबर्रा तहसील के 224, कटंगी के 461, बिरसा के 16, परसवाड़ा के 36, वारासिवनी के 475, खैरलांजी के 529, बालाघाट के 191, बैहर के 4, किरनापुर के 67, तिरोड़ी के 51 और लांजी के 06 किसानों ने पंजीयन कराया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements