राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास किसानों के लिए जरूरी सूचना: खरगोन मंडी में सीसीआई स्लॉट बुकिंग 27 दिसंबर को खुलेगी

26 दिसंबर 2025, खरगोन: कपास किसानों के लिए जरूरी सूचना: खरगोन मंडी में सीसीआई स्लॉट बुकिंग 27 दिसंबर को खुलेगी – कृषि उपज मंडी समिति खरगोन द्वारा समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया है कि भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) द्वारा खरगोन मंडी में कपास विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे खोली जाएगी। यह स्लॉट 12 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक के लिए उपलब्ध होंगे, जिसमें 14 एवं 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व के कारण मंडी बंद रहेगी, इसलिए इन तिथियों के स्लॉट नहीं खुलेंगे।            

मंडी सचिव शर्मिला निनामा  द्वारा क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि जिन कृषक बंधुओं ने सी.सी.आई. को कपास विक्रय हेतु पंजीकरण कराया है किंतु स्लॉट बुक नहीं हो पाया है, वे 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे अपना स्लॉट बुकिंग अवश्य कर लें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements