बिहार में यदि आप है बेरोजगार तो लगाओं डेयरी यूनिट और पाओं सब्सिडी
03 मार्च 2026, भोपाल: बिहार में यदि आप है बेरोजगार तो लगाओं डेयरी यूनिट और पाओं सब्सिडी – बिहार सरकार ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ानें के लिए एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अनुसूचित जनजाति के किसानों, बेरोजगारों युवक-युवतियों के लिए 2 दुधारू मवेशियों की डेयरी यूनिट लगाने पर सरकार की ओर से भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी.
सरकार ने डेयरी फार्म योजना की शरुआत इसलिए की है, ताकि राज्य में रहने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान जो आर्थिक रुप से कमजोर है और जो युवक-युवती बेरोजगार है वह लोग इस योजना के माध्यम से अपना खुद का डेयरी बिजनेस शुरु करें और कमाई करने के साथ अपनी आर्थिक सुधार कर सकें. इसके अलावा, सरकार का इस योजना की शुरुआत करने के पीछे यह उद्देश्य है कि राज्य में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सके और रोजगार के भी अवसर बढ़ें.
सरकार इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 2 दुधारू पशु खरीदने के लिए इस योजना के तहत जो राशि तय की गई है. इसकी कुल लागत ₹1,74,000 रुपए रखी गई है और इस पर पात्र लाभार्थियों को 100% यानी विभाग द्वारा ₹1,74,000 रुपए की सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी. इसका मतलब की साफ है किसानों की लागत की बचत हो जाएगी और वह इस सरकारी मदद से अपना कारोबार शुरु कर सकेंगे.
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए)
- बैंक का अपडेटेड पासबुक
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- शपथ पत्र
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- जीविका सदस्यता प्रमाण पत्र
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले किसान अपने जिले के गव्य विकास कार्यालय जाएं उसके बाद आवेदन फार्म लेकर उसे ठीक से भरें. इसके बाद किसान अपने जरूरी दस्तावेज अटैच करें आखिरी तिथि से पहले कार्यालय में जमा करें और रसीद लेना बिल्कुल भी न भूले. साथ ही किसान इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन 7 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

