हायटेक सीड इंडिया “Farmer-Centric Impact Excellence Award” से सम्मानित
18 जुलाई 2026, हैदराबाद: हायटेक सीड इंडिया “Farmer-Centric Impact Excellence Award” से सम्मानित – किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हायटेक सीड इंडिया प्रा. लि. को प्रतिष्ठित ASSOCHAM–ICRISAT India Seed Trade & Innovation Summit 2026 में “Farmer-Centric Impact Excellence Award” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने, किफायती मूल्य, HyGard जैसी आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक सीड प्रोसेसिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुविधाओं, जलवायु-अनुकूल संकर बीजों के विकास तथा किसानों को निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रयासों की सराहना है।
इस अवसर पर कंपनी के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एवं सेल्स) श्री गणेश पटेल ने कहा, “यह सम्मान केवल कंपनी का नहीं, बल्कि हायटेक परिवार के प्रत्येक कर्मचारी, सेल्स एवं मार्केटिंग टीम, नेतृत्व तथा प्रबंधन के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। किसानों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हम ‘Farmers First’ के संकल्प के साथ आगे भी नवाचार और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।” कंपनी ने भविष्य में भी भारतीय कृषि के सतत विकास और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

