Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा: सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

22 अक्टूबर 2026, हरदा: हरदा: सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित – रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग टिमरनी ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग टिमरनी श्रीमती सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी अजनई उप नहर अनुभाग टिमरनी श्री विनीत वोर्याले मोबाइल नम्बर 9516852837 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी पचौला उप नहर श्री यशवंत सिंह सोलंकी व डाक रनर श्री आर.एस. नागरे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी अजनई उप नहर श्री विनीत वोर्याले व अमीन श्री राजेश पुरी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य श्री ललित सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये प्रोसेस सर्वर श्री संजय राजवैध, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सीताराम तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये भृत्य श्री ललित सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें