राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में चना खरीदी प्रारंभ

06 अप्रैल 2026, बुरहानपुरबुरहानपुर जिले में चना खरीदी प्रारंभ – शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से चना खरीदी कार्य प्रारंभ हो चुका है। किसानों की सुविधा हेतु जिले में 3 मंडी स्तरीय उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें रेणुका मंडी प्रांगण डोम क्रमांक 1 एवं 2 में समिति एमागिर्द एवं शाहपुर द्वारा खरीदी की जा रही है, वहीं तुकईथड़ मंडी में समिति तुकईथड़ द्वारा उपार्जन कार्य किया जा रहा है।

खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है। प्रथम दिवस पर किसानों द्वारा कुल 8 टोकन बुक किए गए, जिनमें से 3 कृषकों द्वारा चना विक्रय हेतु रेणुका मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पर उपज लाई गई।

खरीदी शुभारंभ अवसर पर उपार्जन केंद्रों पर जिला उपार्जन समिति द्वारा किसानों का स्वागत किया गया तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, प्रभारी डीएमओ श्री संदीप इंगले, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री अशोक चौधरी, मंडी सचिव श्री भूपेंद्र सोलंकी, एसडीओ कृषि सुश्री सोनाली कामले सहित अन्य उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements