Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए अच्छी खबर! दाल मिल लगाने पर मिलेगी 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी, 5 अगस्त तक करें आवेदन  

08 जुलाई 2026, भोपाल: किसानों के लिए अच्छी खबर! दाल मिल लगाने पर मिलेगी 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी, 5 अगस्त तक करें आवेदन – दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को मूल्य संवर्धन से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने “दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन” के तहत दाल प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाइयों (दाल मिल) की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 33 प्रतिशत तक या अधिकतम 25 लाख रुपये (जो भी कम हो) की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य फसल कटाई के बाद दलहन के प्रसंस्करण की सुविधाएं बढ़ाना, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ), प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियां (पीएसीएस), व्यक्तिगत किसान एवं उद्यमी तथा किसी भी अधिनियम के तहत पंजीकृत अन्य संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कितनी मिलेगी सहायता?

योजना के तहत न्यूनतम 300 किलोग्राम प्रति घंटे क्षमता वाली दाल प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई स्थापित करने पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत या अधिकतम 25 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक ऋण लेना अनिवार्य होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक लाभार्थी 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र, विस्तृत दिशा-निर्देश और योजना से जुड़ी अन्य जानकारी संबंधित जिले के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट www.agriculture.rajasthan.gov.in पर भी आवेदन का प्रारूप और योजना का पूरा विवरण उपलब्ध है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture