राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: किसान 31 मार्च तक कराएं ऑनलाइन पंजीकरण  

14 मार्च 2026, जयपुर: ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026: किसान 31 मार्च तक कराएं ऑनलाइन पंजीकरण – राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा किसानों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त निदेशक कृषि त्रिलोक कुमार जोशी ने पटवार किलचु देवड़ान के राजस्व ग्राम सुरधना पड़ीहारान में चने की फसल का फसल कटाई प्रयोग संपादित कर निरीक्षण किया तथा किसानों को ग्राम आयोजन और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि बीकानेर जिले में रबी सीजन के दौरान चना, गेहूं और सरसों सहित विभिन्न फसलों के कुल 6776 फसल कटाई प्रयोग फील्ड फंक्शनरीज द्वारा संपादित किए जाने हैं। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि किसानों को बताया कि राज्य स्तर पर प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायत और उपखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य से 1.25 गुना किसानों का चयन किया जाएगा।

कृषि आयुक्तालय, जयपुर के निर्देशानुसार इच्छुक किसानों को ग्राम पोर्टल (https://gram-rajasthan.in) पर निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बीकानेर संभाग से कुल 6000 किसानों की भागीदारी प्रस्तावित है, जिसमें बीकानेर से 2520, जैसलमेर से 1380 तथा चूरू से 2100 किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। किसानों को 31 मार्च तक पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है।

इस दौरान सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुंदर अग्रवाल, भारतीय कृषि बीमा कंपनी के क्लस्टर हेड दीपक सिंह, तहसील प्रतिनिधि राहुल धाकड़ तथा कृषि पर्यवेक्षक मालाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements